Friday, 14 October 2016

नाराज संविदा लाइन मैनो ने किया प्रदर्शन

संवाददाता। अंबेडकरनगर
मानदेय न मिलने से नाराज संविदा लाइन मैनो ने विद्युत वितरण खंड अकबरपुर के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। लाइन मैनो ने अपनी मांगो का ज्ञापन अधिशाषी अभियंता के कार्यालय में सौंपा। संविदा लाइन मैनो का आरोप है कि विगत तीन महीने से मानदेय नहीं दिया गया है। मानदेय न दिये जाने से हम लोगों के सामने तरह-तरह की परेशानियां उत्पन्न हो गयी है। हम लोगो को दो वक्त की रोटी के लिए जूझना पड़ रहा है। इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियो से की गयी लेकिन उनके द्वारा मानदेय दिलाये जाने के बजाय उस पर टाल मटोल करते रहे। संविदा कर्मियो ने दीपावली के पहले बकाया मानदेय दिये जाने की मांग की है। धरना प्रदर्शन करने वालो में मस्तराम, प्रमोद, रमेश, मानसिंह, भारत, राहुल, विनीत कुमार सहित एक दर्जन से अधिक संविदा लाइन मैन मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top