Friday, 14 October 2016

मौसमी बीमारियों से बढी मरीजों की संख्या

संवाददाता। अंबेडकरनगर बदलते मौसम के चलते मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गयी। लोग काफी देर तक लाइन में लगकर अपनी बारी का आने का इंतजार करते रहे। महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था न होने के चलते उन्हे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम जैसे-जैसे बदल रहा है वैसे-वैसे लोग वायरल की चपेट में आ रहे है। शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों व उनके परिजनों की भारी भीड़ रही। भीड़ का आलम यह था कि पर्ची कटवाने के लिए चार-चार लाइने लगी थी। लोग पर्ची कटवाने को लेकर जूझते नजर आये। लाइन लगाकर पर्ची कटवाने के बाद संबंधित चिकित्सक को दिखाने में भी मरीजों व उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा। कारण वहां भी मरीजों की भीड़ के चलते उन्हे घंटो इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा भीड़ परामर्शदाता कक्ष में रही जहां लगभग तीन सौ के आस पास मरीज पहुंचे। वहीं दवा लेने के लिए भी लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ा वहां भी लोगो की लाइने लगी हुई थी। एंटीबायटिक सीरफ न होने के चलते लोग बाहर से लेने के लिए विवश थे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top