Friday, 14 October 2016

बदलते जमाने के साथ जीवन का महत्वपूर्ण अंग बना खेल - एसडीएम

दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
संवाददाता। जलालपुर अंबेडकरनगर शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। बेसिक शिक्षा से जहां बच्चों के मस्तिष्क का विकास होता है। खेल से ही शरीर का विकास होता है, अतएव बच्चों के सर्वागीण विकास में खेल का महत्वपूर्ण स्थान है। उक्त बातें उपजिलाधिकारी जलालपुर विवेक मिश्र ने भियांव विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बन्दीपुर में आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में खेल कूद को हेय दृष्टि से देखा जाता था परन्तु अब परिवर्तन होने के बाद खेल मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। अब इसी को ध्यान मे ंरख कर ब्लाक जनपद प्रदेश एवं देश स्तर की प्रतियोगिताएं हो रही है। उन्होने हरी झण्डी दिखा कर खेल का शुभारम्भ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जेएन सिंह ने कहा कि नौनिहालों के शैक्षिक विकास में भी खेल महत्वपूर्ण है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। खण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी राम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्पष्ट किया कि शासन द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता के लिए किसी प्रकार के धन की व्यवस्था नहीं है परन्तु अध्यापकों के आर्थिक सहयोग से यह व्यवस्था संचालित हो रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवल के साथ हुआ। प्रावि कुर्मीपुर की छात्राओं ने सरस्वती बंदना तथ्ज्ञा बेटी बचाओं बेटी बढाओं अभियान की शानदार प्रस्तुति की। हाफिजपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह की अध्यक्षता प्रधान बंदीपुर जयप्रकाश ंिसह ने की। संचालन अमरानाथ शर्मा, आदित्य सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया। उच्च प्राथमिक स्तर 100 मीटर दौड बालक वर्ग में अभिषेक गोपरी चांदपुर प्रथम रहे। दूसरा स्थान बंदीपुर के पंकज का रहा। 50 मीटर दौड बालक प्राथमिक स्तर बब्लू प्रा0वि राजेपुर प्रथम रहे। दूसरा स्थान शिवम फुलवारी का रहा। 50 मीटर दौड प्राथमिक बालिका वर्ग में दीप्ति शुक्ला लवईया प्रथम रही। दूसरा स्थान पूनम जैतपुर का रहा। 100 मीटर दौड बालक प्राथमिक स्तर में जानू प्रा0वि मजीरा प्रथम रहे। दूसरा स्थान रूपाली जैतपुर का रहा। 100 मीटर दौड बालिका प्राथमिक स्तर में दीप्ति शुक्ला प्राथमिक विद्यालय लवइया प्रथम रही। दूसरा स्थान रूपाली जैतपुर रहा। खेलकूद प्रतियोगिता व्यायाम शिक्षक सत्यप्रकाश शुक्ला, रवीन्द्र वर्मा, धीरज, अमित गुप्त, संदीप सिंह, रवि, अश्वनी सिंह, रजनीश सोनी, सुषमा के देख रेख में चल रही है। उक्त अवसर पर प्रा0 शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम भवन शुक्ल, ब्लाक अध्यक्ष विनय सिंह, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, अनुदेशक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अभुमान सिंह, विनय प्रताप सिंह, रमेश मौर्य, वागीश यादव, सम्पूर्णानन्द, सीताराम तिवारी, राजेश यादव, राकेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top