संवाददाता। अंबेडकरनगर। जनपद के पूर्वी छोर पर स्थित राजेसुल्तानपुर बाजार में देशी शराब के ठेके के निकट देर रात्रि चली गोली में लगभग चार लोग जख्मी हो गये है। सभी घायलों को आजमगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया है घटना के बाद बाजार में दहशत फैल गई है सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन वे भागने में सफल रहे। बताया गया कि देर रात्रि करीब आठ बजे राजेसुल्तानपुर बाजार में शराब ठेके के निकट कुछ लोगों में बहश हो गयी जिसके दौरान मौजूद बदमाशों ने गोली चला दी। जिसमें शैलेन्द्र त्रिपाठी, भानु त्रिपाठी सहित चार लोगों के घायल होने की खबर है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Friday, 14 October 2016
शराब ठेके के निकट चली गोली, चार जख्मी

0 comments:
Post a Comment