Saturday, 15 October 2016

न्यायालय के आदेश को दो साल नहीं मान रही प्रदेश सरकार

जनवादी पार्टी ने कहा, दबंगई कर रही सरकार
संवाददाता। अम्बेडकरनगर जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के जिलाध्यक्ष डा0 राजेश कुमार चैहान ने कहा कि उत्तर-प्रदेश में पिछड़ी जाति को मिल रहे 27 प्रतिशत आरक्षण व अनुसूचित जाति के 21 प्रतिशत आरक्षण में से क्रमशः 20 प्रतिशत अति पिछड़े व 16 प्रतिशत अति दलितो को अलग से आरक्षण की मांग को लेकर पिछले 10 वर्षों से कर्पूरी ठाकुर फारमूले के आधार पर जनवादी पार्टी सोशलिस्ट लगातार संघर्षरत रही जिनमें मुख्य रूप से पिछड़ी जातियों की चैहान, राजभर, कुम्हार, केवट, मल्लाह, बिन्द, लोहार, तेली, गड़ेरियां, पाल, धिवर, धाकड़, पटेहरा, ठठेरा, सोनार, नाई, दर्जी, जुलाहा, अंसारी, धुनिया, कमगर, कसगर आदि जातियां व अनुसूचित जाति की नट, कंकाली, चमरमगंतमा, मुसहर, पासी, धोबी, धरिकार आदि कमजोर जातियां आती है। इनके हक सम्मान के लिए जनवादी पार्टी सोशलिस्ट ने विगत समय में बसपा व सपा सरकार के समक्ष धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन, साइकिल यात्रा व पैदल यात्रा करके शांतिपूर्ण तरीके से मांग करती रही लेकिन इन दलों की सरकारों ने गरीब जातियांे हक सम्मान का ध्यान नहीं दिया जिसके संबंध मंे विगत समय में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर-प्रदेश सरकार को आदेशित किया कि उत्तर-प्रदेश मंे अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के आरक्षण में से जिन दबंग जातियो का कोटा संख्या अनुपात पूरा हो गया है उनको अलग करके गरीब जातियों को अगले समय में सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ दिया जाये लेकिन प्रदेश की सपा सरकार अपनी दबंगई के बल से दो वर्षों में भी इस निर्णय को लागू नहीं की। एक बार फिर से जनवादी पार्टी सोशलिस्ट ने 18 अक्टूबर  को उत्तर-प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम का आयोजन किया है। कटरिया याकूबपुर से मार्च करते हुए अकबरपुर के पटेलनगर तिराहे पर आयोजन किया जायेगा। यदि हमारे कार्यकर्ताओं को कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व प्रशासन की होगी।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top