बाइक छोड़ पैदल भागे बदमाश
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर लूट करने आए बदमाशो नें किया व्यापारियों पर हमले।हमले में तीन लोग घायल। लुटुरों व व्यापारियों के बीच जमकर हुआ संघर्ष बाईक छोड़ पैदल भागे घायल बदमाश। पुलिस नें दर्ज किया मामला एवं एक संदिग्ध के हिरासत मे लिए जाने की भी सूचना।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की मुख्य बाजार राजेसुल्तानपुर में शुक्रवार की देर शाम लगभग साढे़ आठ बजे बाईक सवार अवैध असलहे से लैश तीन बदमाश थोक किराना व्यवसायी एवं व्यापार मंडल के महामंत्री शैलेन्द्र त्रिपाठी की दूकान पर पहुंचे। बदमाशो नें पहुंचते ही शैलेन्द्र पर असलहा तान दूकान में रखे कैश की मांगा। जिसका शैलेन्द्र के पुत्र विक्रांत तिवारी नें विरोध किया तो बदमाशो नें उसे गोली मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर बाजार के अन्य लोग भी जुट गये। इसी बीच वहाँ पहुंचे व्यापारी मुन्ना सोनकर पुत्र फूलचंद सोनकर पर भी बदमाशो नें फायर झोंक दिया और वह घायल हो गया। इसी बीच बदमाशो ने दूकान में बिक्री का लगभग 35 हजार रूपया लूटकर अपनी सुपर स्पेलेंडर बाईक छोड़कर भाग निकले। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज नें घटनास्थल पर पहुँच मामले का खुलासा करने का निर्देश मातहतो को दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह नें बताया कि शैलेन्द्र तिवारी की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशो के विरूद्ध मामला पंजीकृत कर लिया गया है।


0 comments:
Post a Comment