कई राउंड फायरिंग से दहली बाज़ार
संवाददाता। अम्बेडकरनगर लगभग बीस मिनट का संघर्ष और पुलिस नदारद। 700 मीटर की दूरी तय करने में लग गया आधा घंटा। दर्जनों राउंड फायरिंग और ग्रामीणों के संघर्ष मे एक बदमाश भी हुए घायल। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर बाजार में बदमाशो और व्यापारियों के बीच लगभग बीस मिनट तक का संघर्ष हुआ लेकिन चंद कदम पर स्थित थाने से पुलिस नहीं पहुँच सकी। प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो लूट करने पहुंचे बदमाशो और व्यापारी शैलेन्द्र तिवारी उनके पुत्र विक्रांत तिवारी के मध्य जमकर संघर्ष और मारपीट हुई। अंत में खुद को घिरता देख बदमाशो नें ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया और पैदल भागने लगे। भागते समय व्यापारियों नें हिम्मत दिखाते हुए खूब पत्थरबाजी भी किया जिसमें एक बदमाश का शिर भी फूट गया लेकिन बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। बाजार मे लगभग बीस मिनट तक दर्जनों राउंड फायरिंग होती रही लेकिन पुलिस नदारद थी। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यूपी पुलिस अपराधों की रोक थाम के प्रति कितनी गंभीर है।


0 comments:
Post a Comment