Saturday, 15 October 2016

सपा नेतृत्व मे छिड़ी रार से आलापुर में भी दरार

टिकट दावेदार सशंकित
एक तरफ कूंआ तो दूसरी ओर खाईं वाली स्थिति
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर सपा प्रदेश नेतृत्व मे छिड़ी सियासी जंग से आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में भी सपाई खाशे परेशान हैं और टिकट दावेदार तो “वेट ऐन्ड सी“ की भूमिका में नजर आ रहे हैं। बता दें कि मौजूदा समय में आलापुर की सीट पर सपा का कब्जा है और सपा चुनावी तैयारियों में भी जुटी थी लेकिन पार्टी नेतृत्व मे मची रार से सपाई काफी शांत हो गये हैं और बूथ गठन का काम भी शिथिल पड़ गया है। ऐसे में विधानसभा चुनाव नजदीक होने के बावजूद सपाई पार्टी नेतृत्व की ओर टकटकी लगाए हैं और रोजाना के घटनाक्रम पर चर्चा करने में मशगूल भी रहते हैं। आलापुर मे भी युवाओं की लंबी फौज है जिसे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का समर्थक भी माना जाता है। विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक परेशानी टिकट दावेदारों की है जो भविष्य के घटनाक्रम को लेकर आशंकित भी हैं। ऐसे में चुनाव से पहले मचे घमासान से आलापुर में सपा को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top