नगर में निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा, उमड़ा जन सैलाब
टाण्डा, अम्बेडकरनगर। बडे़ ध्वज, ऊंटो एवं डीजे के भजनो के साथ मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की विशाल मूर्ति के साथ आदि शक्ति मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभा यात्रा प्रातः चैक घंटाघर के पास केन्द्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष विशाल मांझी के तत्वावधान मंे महा आरती के उपरांत राजघाट के लिए प्रस्थान हुई।
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो मंे स्थापित आदि शक्ति मां दुर्गा का प्रतिमा का विधि विधान के साथ पूजन अर्चन के पश्चात शोभा यात्रा के लिए निकली। चैक घंटाघर के पास दुर्गा पूजा समिति चिंतौरा की झांकी के पहुंचने पर केन्द्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष विशाल मांझी ने महा आरती किया। तत्पश्चात शोभा यात्रा अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल एवं भाजपा नेत्री सन्जू गुप्ता ने मां की आरती की। जय माता दी, दुर्गा माता की जय के उद्घोष से पूरा नगर गुंजाय मान हो उठा। महा आरती के पश्चात केन्द्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक रामपियारे विश्वकर्मा, अध्यक्ष विशाल मांझी, शोभा यात्रा अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, महामंत्री दिनेश मौर्य, सहशोभा यात्रा अध्यक्ष दशरथ मांझी, राकेश गौड़, दिनेश चैरसिया, पिन्टू मांझी एवं नगर के डा0 महंत चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, सभासद घिसियावन मौर्य, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता, पंडित कमला पति त्रिपाठी आदि के देख रेख एवं संचालन में विसर्जन शोभा यात्रा चैक से पिपलेश्वर महादेव, मंदिर चैक, प्रथम शैल पुत्री मंदिर के सामने से होता हुआ मछलीपुल, होकर गुरूद्वारा गुरूसिंह सभा छज्जापुर से होकर उदासीन आश्रम बड़ा फाटक होते हुए झारखंडी पहुंचकर राजघाट की तरफ प्रस्थान किया। राजघाट पर सरयू नदी में क्रमबद्ध ढंग से प्रतिमा का विसर्जन हुआ। प्रतिमा विसर्जन के समय गगन भेदी उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। विसर्जन शोभा यात्रा अपने तय समय के अंदर शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। जिसके लिए केन्द्रीय दुर्गा पूजा महासमिति एवं प्रशासन को लोगों ने बधाई ज्ञापित किया। शोभा यात्रा मंे शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज, एसडीएम इंद्रभूषण वर्मा, सीओ कमल यादव, एसओ टाण्डा बीएस यादव, एसओ अलीगंज मनबोध तिवारी, पुलिस एवं पीएसी के साथ पूरी चैकसी से लगे रहे।

0 comments:
Post a Comment