Tuesday, 25 October 2016

चोरों ने उडाया एक लाख का सामान

संवाददाता। कटेहरी अंबेडकरनगर बीती रात अहिरौली थानाक्षेत्र के कटेहरी बाजार स्थित ट्रैक्टर की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक लाख का माल पार कर दिया। दुकानदार द्वारा तहरीर थाने पर दी गई है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। स्थानीय निवासी केशव प्रसाद गुप्ता पुत्र सरजू प्रसाद की ट्रैक्टर मरम्मत की दुकान बाजार के पूर्बी छोर पर है।बीती रातचोरों ने दुकान के पीछे से दरवाजे का ताला तोड़कर उसमे रखा करीब 70 हजार का माल पार कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top