योजना आयोग के सदस्य बनाये गये डा0 सिद्धार्थ का हुआ जोरदार स्वागत
संवाददाता। अम्बेडकरनगर योजना आयोग के सदस्य बनाये गये डा0 सिद्धार्थ त्रिपाठी के प्रथम जनपद आगमन पर जिले की सीमा से ही स्वागत का दौर शुरू हो गया। सैकड़ो गाड़ियो के काफिले के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे डा0 सिद्धार्थ त्रिपाठी सबसे पहले लोहिया भवन में जाकर डा0 राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके घर पर आयोजित कार्यक्रम में दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा मौजूद रहे।
लगभग एक सप्ताह पूर्व प्रदेश सरकार ने डा0 सिद्धार्थ त्रिपाठी को योजना आयोग का सदस्य नामित किया था। योजना आयोग का सदस्य बनाये जाने के बाद डा0 सिद्धार्थ मंगलवार को पहली बार अपने गृह जनपद आ रहे थे। जिले की सीमा यादवनगर तिराहे से ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व उनके समर्थक दर्जनों गाड़ियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। तिवारीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिन्टू ने उनका स्वागत किया। अन्नावां बाजार में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ता जा रहा था वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही थी। घर पर आयोजित कार्यक्रम में दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिन्टू, सपा जिला महासचिव डा0 सूर्य प्रकाश तिवारी ने डा0 सिद्धार्थ को बधाई दी और अपने-अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान भी किया। डा0 सिद्धार्थ त्रिपाठी जिले के प्रतिश्ठित अधिवक्ता ताराकांत त्रिपाठी के पौत्र है। स्वागत करने वालों में बालमुकुंद मिश्रा, विनोद पांडेय, प्रमोद, मान्टू तिवारी, शेशमणि मिश्रा, विपिन, राजकमल मिश्रा, राकेश तिवारी, बालाराम यादव सहित अन्य लोग थे।



0 comments:
Post a Comment