खंड शिक्षाधिकारी ने ईंधन समस्या पर किया सचेत
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर आज के समय में दिन प्रतिदिन वृक्षों की कटाई होने से लोगों के सामने ईधन की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और लोग भोजन बनाने के लिए महंगी ईधन के रुप मे लकड़ी लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं जबकि वृक्षों की कटाई से पर्यावरण प्रदूषण से लेकर अनेको प्रकार से नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
उक्त बातें खण्ड शिक्षा अधिकारी राम चंद्र मौर्य द्वारा आदित्य एच पी गैस ग्रामीण वितरक सतरही के सौजन्य से रामनगर ब्लाक के डवाकरा हाल में मुख्य अतिथि के रुप में कही। वही एचपी गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर बलिराम ने गोष्ठी मे रसोई गैस के उपयोग मे आने वाले सावधानिया व इस दौरान आने वाली समस्याओं के निदान हेतु अनेक प्रकार के टिप्स लोगों को दिए उन्होंने कहा कि गैस पर खाना बनाना आसान है पर उससे होने वाली समस्या से जानकारी के बिना निपटना आसान नहीं है इसलिए गैस पर भोजन बनाने के साथ उसके बिषय मे पूर्ण जानकारी रखना अनिवार्य है उन्होंने बताया कि गैस पर भोजन बनाते समय अगर रिसव की जरा भी शंका हो तो मकौनिक को बुला कर उसे तुरंत दिखाना चाहिए क्योंकि इसमें बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। उन्होंने लोगों को समय समय पर रेगुलेटर पाईप को समय समय पर बदलने की भी सीख दी। इस दौरान शशि दूबे, सीमा यादव, शारदा देवी, कुमारी देवी, रेखा मौर्या, कृपावती देवी समेत आदित्य एचपी गैस वितरण सतरही के स्टाफ एवं क्षेत्र के रसोईया अध्यापक एंव अध्यापिका समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment