Tuesday, 1 November 2016

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया यातायात माह का आगाज

अंबेडकरनगर। यातायात पुलिस ने एक नवम्बर से यातायात जागरूकता अभियान का षुभारम्भ किया। गुपचुप तरीके से षुरू किये गये इस अभियान का अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने फीता काट कर आगाज किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना सभी का कर्तव्य होना चाहिए। नियमों की अनदेखी ही दुर्घटनाओं को बढावा दे रही है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर नरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर राम लखन पटेल, टीएसआई सुधांषु वर्मा, कस्बा चैकी प्रभारी संतोश सिंह, षहजादपुर चैकी प्रभारी तनबीर खान मौजूद रहे। जागरूकता अभियान के षुभारम्भ के उपरांत पुराने तहसील तिराहे से षहजादपुर स्थित लोहिया चैक तक यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top