मदर टेरेसा मेमोरियल स्कूल के रंगोली प्रतियोगिता में अंशुल को मिला पहला स्थान
संवाददाता। अंबेडकरनगर। दीपावली की पूर्व संध्या पर जहां बाजारों में रौनक बढ़ी रही वहीं विभिन्न शिक्षण संस्थानों मंे भी धार्मिक सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रही। जिसके माध्यम से छात्र छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिसके क्रम में मदर टेरेसा मेमोरियल स्कूल तमसा मार्ग में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर दीपावली की ऐतिहासिकता व पौराणिकता पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच छात्र छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली भी सजायी गई। जिसमें कक्षा 7 के छात्र अंशुल दूबे को रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। जिस पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने अंशुल को बधाईंया दी। उल्लेखनीय है कि होनहार छात्र अंशुल दूबे राम अवध जनता इण्टर कालेज बरियावन में व्यायाम शिक्षक मुकेश दूबे के पुत्र हैं।



0 comments:
Post a Comment