दो गिरफ्तार,भारी मात्रा में
षराब बरामद
अम्बेडकरनगर। दीपावली पर्व पर अवैध शराब की बिक्री व उसके कारोबार को पुलिस की सतर्कता से विफल कर दिया गया। स्वाट टीम प्रभारी संजय सिंह की अगुवाई में पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इल्तिफातगंज थाना क्षेत्र के बरूआ जलांकी गांव के निकट एक अल्टो कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में राजकुमार मिश्रा पुत्र रामसुंदर मिश्रा निवासी उंचेगांव थाना अकबरपुर तथा अमरबहादुर दूबे पुत्र जयप्रकाश दूबे निवासी काशीपुर थाना अकबरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 141 पेटी अंग्रेजी शराब ,59 पेटी देषी शराब,25 रेपर, 32 गत्ता,दो ड्रम में रखा 440 लीटर स्प्रीट ,ढक्कन सील करने की मशीन ,डिग्री नापने का यंत्र तथा अल्टो कार बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने इस खुलासे के लिए पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के नगद ईनाम की घोशणा की है। यह आरोपी बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ व अम्बेडकरनगर सहित पूर्वांचल के कई जिलों में अवैध शराब भेजते थे। अमरबहादुर दूबे गत वर्श थाना बेवाना से अवैध शराब बनाने के आरोप में प्रधानी चुनाव के दौरान ही जेल गया था।



0 comments:
Post a Comment