प्रदूशण मुक्त दीवाली के लिए छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
अम्बेडकरनगर। नगर के सेंट पीटर्स स्कूल में शुक्रवार को प्रार्थना सभा में दीवाली बड़े मनमोहक अंदाज में दीप प्रज्जवलित करके मनायी गयी। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कक्षा पांच के छात्र मंयक व श्रेयसी ने संयुक्त रुप से किया। प्रारंभ में प्रार्थना सभा के पश्चात क्वायर गु्रप ने सुंदर सा गीत ,मैं बनके प्रेम ज्योति प्रस्तुत करके समां बाधा तो वही छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रुप से झांकी प्रस्तुत किया तथा दया की दीवाली में ख्वाजा अली रोल सभी को खूब गुद्दाया छात्राओं ने डांस की प्रस्तुति करके सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। आज के इस विशेश अवसर पर प्रदूशण मुक्त दिवाली मनाने के लिए रैली का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा पांच से लेकर 12 तक के बच्चे अपने हाथों में तक्थियों व बैनर लेकर पंक्तिवार विद्यालय से निकलकर नगर में अलख जगाते नजर आये। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य आर्ची बल्ड डिसील्वा स्वयं करके नजर आये। अंत में सभी को प्रदूशण मुक्त दिवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए हार्दिक बधाई दी तथा कार्यक्रम की सफलता पर शिक्षक-शिक्षिकाओं,छात्र-छात्राओं सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सेबस्टीयन सीएस सिस्टर सरोजनी, अमित श्रीवास्तव, आलोक पाठक, शैलेंद्र द्विवेदी, अभिलाश ,विनय ,अवधेश सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment