Friday, 28 October 2016

थाली और गिलास पाकर चहके नवनिहाल


प्राथमिक विद्यालय सकरावल में विधायक ने किया शुभारम्भ

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को एमडीएम के लिए सीएम की योजना
संवाददाता। टाण्डा, अंबेडकरनगर।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं को मध्यान्ह भोजन हेतु एक थाली और एक गिलास देने की योजना का शुभारम्भ शुक्रवार को नगर के प्राथमिक विद्यालय सकरावल में विधायक हाजी अजीमुलहक पहलवान, जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक पियूष श्रीवास्तव ने किया।
        नगर के सकरावल मुहल्ला में स्थित प्राथमिक विद्यालय बालक, प्राथमिक विद्यालय बालिका एवं उच्चत्तर प्राथमिक विद्यालय के कुल छात्र छात्राओं को धनतेरस के पुनीत पर्व पर मध्यान्ह भोजन योजना के लिए प्रत्येक छात्र छात्राओं को एक एक थाली और एक एक गिलास वितरण विद्यालय हाजी अजीमुल हक पहलवान, जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक पियूष श्रीवास्तव ने किया।
        इस मौके पर विधायक हाजी अजीमुल हक पहलवान ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के  इस योजना की भूरि भूरि प्रशंसा किया जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मंत्री अहमद हसन को दिल की गहराई से आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में दिपावली और धनतेरस पर्व की सभी को बधाई देते हुए कहा कि मिड डे मील योजना में हो रही परेशानी में वर्तन की कमी थी जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए आज पूरा कर दिया और प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में नन्हें मुन्नें छात्र छात्राओं को थाली व गिलास प्रदान कर दिया है। जिससे मिड डे मील की गुणवत्ता मंे सुधार आयेगा जिसके लिए मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त करता हूं। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जेएन सिंह ने आये हुए अतिथियों को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उर्दू अकाडमी के सदस्य मोहम्मद कासिम अंसारी उपजिलाधिकारी इन्द्रभूषण वर्मा, विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकायें एवं कार्यक्रम संयोजक यूआरसी मोहम्मद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संचालन नौशाद अली सिद्दीकी ने किया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top