परम्परागत विसर्जन रास्ते पर दूसरे समुदाय के लोगों ने खडा किया व्यधान
रात दो बजे तक रह रह कर उसमापुर में सुलगती रही आग
संवाददाता। जलालपुर, अंबेडकरनगर मूर्ति विसर्जन को लेकर नगर के उस्मापुर मोहल्ले में दो समुदाय के लोग आमने सामने आ जाने से प्रषासन के हाथ पाव फूल गये काफी मषक्कत के बाद प्रषासन मूर्ति विसर्जन कराने में सफल हो गया। इस दौरान बढते आक्रोष के मद्देनजर पुलिस ने मजबूर हो कर अंत में जब लाठी चार्ज किया और लोगों को दौडा दौडा कर पीटा तब जा कर किसी तरह मामला हल हो सका। हालांकि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रित है लेकिन तनाव कायम है।
थाना क्षेत्र के जलालपुर के उस्मापुर मोहल्ले में बीती रात करीब 9ः30 बजे लक्ष्मी गणेष की मूर्ति को लेकर पहुंचे तो वहां पर मौजूद कुछ अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति को रोक दी गयी। जिसकी खबर पुलिस प्रषासन को लगी तो आनन फानन में भारी पुलिस बल व स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसके बावजूद अफवाहों का बाजार इतना गर्म था कि नगर से सटे गांवों के दोनो समुदायों के लोग उस्मापुर की तरफ दौड़ पडे। उससे पहले कि कोई अप्रिय घटना घटती पुलिस व तहसील प्रषासन ने तत्परता दिखाते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगा लिया। उपजिलाधिकारी विवेक मिश्र, क्षेत्राधिकारी कमल सिंह यादव दोनो पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे मगर एक तरफ जहां समिति वाले रास्ते से ही मूर्ति लेजाने को अडे थे वहीं दूसरे समुदाय के लोग उसे रोकने का प्रयास कर रहे थे। दोनो पक्षो ंके अडियल रवैये को देखते हुए पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर वहां जमा भीड़ को खदेड़ दिया। उसके पष्चात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।



0 comments:
Post a Comment