जलालपुर, अम्बेडकरनगर। शासन के कड़े निर्देश के बावजूद अवैध जहरीली ताड़ी की विक्री का धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के संरक्षण में चल रहे इस अवैध धंधे में आये दिन नौजवान फस कर जान गवां रहे है। ऐसी ही एक घटना जलालपुर थाने के उसरहा गांव में ताड़ी पीने से हुई। सोनगांव निवासी राजू (23) पुत्र लल्लन उसरहा गांव से ताड़ी पीकर घर जा रहे, घर नहीं पहुंच पाये रास्ते में मृत अवस्था में उसका शव मिला। जिसे परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये एवं पोस्टमार्टम कराये बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।



0 comments:
Post a Comment