Wednesday, 28 September 2016

तालाब में मिला मजदूर का शव

अम्बेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के संदहा मजगवां गांव में तालाब में भट्ठा मजूदर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृत मजदूर राची का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भट्ठा मालिक पर मजदूर की हत्या का शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top