अंबेडकरनगर। प्रारम्भिक पे ग्रेड एवं प्रोन्नत वेतनमान सम्बन्धी मांगो को माने लेने का आश्वासन देने के बाद भी शासन द्वारा उक्त दिशा में अब तक कोई कदम न उठाये जाने से नाराज उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की स्थानीय इकाई ने प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर पुनः अनिश्चित कालीन हडताल शुरू कर दी है। जिसके दूसरे दिन आज स्थानीय डाक बगले में डिप्लोमा इंजीनियरों ने हक के लिए आवाज बुलंद करने का अपना संकल्प दोहराया। महासंघ के जिलाध्यक्ष इंजी0 कृपाशंकर ने कहा कि बीते दिनों एक लम्बे आन्दोलन और हडताल के बाद शासन से सहमती बन गयी थी इसके बावजूद भी शासनदेश जारी नहीं किया गया। जिसके विरूद्ध पुनः महासंघ ने अनिश्चितकालीन हडताल शुरू की है। इस दौरान डाक बगले में अभियंताओं ने सरकार के विरूद्ध नारेबाजी भी की। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इजी0 कृपाशंकर और संचालन जिला सचिव इजी0 हरिकृष्ण ने की। धरने में प्रमुख रूप से पीके राय, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, मनुराम वर्मा, संतोष कुमार गुप्ता, शिवराम, आरयन त्रिपाठी, श्रवण यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
Wednesday, 28 September 2016
फिर हडताल पर गये वादा खिलाफी से नाराज डिप्लोमा इंजीनियर

0 comments:
Post a Comment