प्रदेश में बढ़ रही दुराचार की घटनाएं
अम्बेडकरनगर। सपा की सरकार गुंडा माफियाओं की सरकार है। हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दुराचार अपहरण जैसी हो रही घटनाओं से महिलाएं असुरक्षित है। उक्त बाते जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं परिवार कल्याण अनुप्रिया पटेल ने कहीं।
उन्होने कहा कि जिले में केन्द्र सरकार की योजनाओ का क्रियान्वयन प्रदेश सरकार जिले में किस प्रकार कर रही है उसकी समीक्षा की जायेगी। उन्होने कहा कि मीडिया से मुखातिब होने के उपरांत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन सभी योजनाओं की समीक्षा की जायेगी। जो योजनाएं भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के माध्यम से उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा जिले में चलायी जा रही है। उनका क्रियान्वयन ठीक प्रकार से हो रहा है कि नहीं। उन्होने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार के दो मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त पाये गये। प्रदेश सरकार ने केवल गंुडाराज व खनन माफियाओं का राज चल रहा है। महिलाएं किसी भी प्रकार से सुरक्षित नहीं है। प्रदेश पुलिस आम जनमानस की सुरक्षा नहीं बल्कि गुंडा माफियाओं की सुरक्षा कर रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, अपना दल प्रदेश सचिव इंद्रजीत पटेल, जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पटेल, रमाशंकर सिंह समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का जिले में जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा भी केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। यादवनगर होते हुए अन्नावां बाजार, श्रवण क्षेत्र, पहितीपुर बाजार होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची जहां पर उनका अपना दल एवं भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला मुख्यालय पर आयोजित की गयी प्रेसवार्ता के उपरांत केन्द्रीय मंत्री ने जिले में रोड शो करते हुए उतरेथू बाजार के लिए रवाना हुई।

0 comments:
Post a Comment