Thursday, 29 September 2016

नाबालिग बालिका के अपहरण को लेकर हिन्दू संगठन गंभीर

बैठक कर कहा पुलिस सुस्ती न टूटी तो होगा आन्दोलन
हिजाम और विहिम कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी
अम्बेडकरनगर। अकबरपुर थानान्तर्गत मोहिद्दीनपुर कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले को लेकर हिन्दू संगठनो ने गंभीर रूख अपनाया है। जिसके क्रम में आज जिला मुख्यालय पर हिन्दू जागरण मंच और विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कहा कि यदि पुलिस की सुस्ती नहीं टूटी तो सामूहिक रूप से बडा आन्दोलन होगा। संगठनों का कहना है कि उक्त बालिका का अपहरण गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने कर लिया है। जिसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी लेकिन अभी तक पुलिस की निष्क्रियता से लड़की बरामद नहीं हो सकी है। लड़की के परिजनो का बुरा हाल है। पूरा गांव उक्त घटना में दुखी हैै। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर लड़की की बरामदगी नहीं हुई तो उसी गांव में हिन्दू महापंचायत 24 घंटे के बाद किसी भी समय विशाल हिन्दू महापंचायत करेगी तथा बरामदगी हेतु अग्रिम कार्यवाही करेगी। कहा कि दूसरी घटना किछौछा, पटेलनगर तिराहे की है। यहां पर एक महिला को फर्जी रूप से पुरानी रंजिश को लेकर एक चोरी के मामले में अचानक उसके बेटे अमन को गांव के ही फयाद आलम, नाजिर लातघूसों से काफी मारे पीटे तथा गाली और कहा कि चोरी जिसने भी किया हो तुम उसे कुबूल करो नहीं तो जान से मार डालूंगा। कहा कि दोनों मामलो में यदि शीघ्र ही न्याय न मिला ंतो इस घटना के लिए समस्त हिन्दू संगठन सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान मुख्य रूप से रामसिंगार गौतम, सीताराम सिंह, शिवम् त्रिपाठी, मुनि जी फलाहारी महराज, शीला, रामसिंह, रामकेवल, इन्द्रावती देवी आनन्द कुमार वर्मा, रामदास, संदीप कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सौरभ सोनी, सुरेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top