भारतीय नागरिक कल्याण समिति की हुई बैठक
बैठक मे जनहित व राष्ट्रहित के मुददो पर हुई चर्चा
अम्बेडकरनगर। भारतीय नागरिक कल्याण समिति की बैठक में जन हित व राष्ट्र हित के मुददो को लेकर गहन मंथन किया गया। साथ ही भ्रष्टाचार, घूसखोरी व कमीशन खोरी को लेकर समिति के सदस्यो व पदाधिकारियों ने चिंता व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ब्रह्म कुमार त्रिमूर्ति व संचालन समिति के उपसचिव राजमणि तिवारी ने किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष ने कहा कि जिले की प्रशासनिक मशीनरी में भ्रष्टाचार का कचरा भर जाने से जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर पा रही है। उन्होने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों की भ्रष्ट कार्यशैली में आने वाले फरियादियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। प्रार्थना पत्रों को बगैर संतोष जनक कार्यवाही किये। जान बूझकर निस्तारित कर दिया जा रहा है और मनमानी पूर्ण कार्यवाहियों से फरियादी बार-बार प्रार्थना पत्र देने व अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने को मजबूर है। इससे शासन की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। समिति के सचिव पीयूष कटइया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की सड़के मरम्मत के अभाव में काफी हद तक जर्जर हो गयी है। ऐसे जान लेवा सड़को को लेकर शासन सत्ता में बैठे लोगों ने आंख पर पट्टी बांध लिया है जिससे उन्हे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी जनहित की अनदेखी कर रहे है और लोग दुर्घटना का शिकार होकर काल के गाल में समा रहे है। समिति के कार्यक्रम प्रभारी इन्द्रभान वर्मा ने कहा कि घूसखोरी के चलते जनकल्याण की योजनाएं लक्ष्य से भटकती जा रही है तथा लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कोषाध्यक्ष रामसनेही सिंह ने किसानों, मजदरो की समस्याओं चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारो को किसानों एवं मजदूरो का जीवन स्तर ऊंचा उठाने की दिशा में ठोस व प्रभावी कदम उठाना चाहिए।


0 comments:
Post a Comment