Thursday, 29 September 2016

डीजे पर प्रतिबंध हटाये प्रशासन

विहिम ने की डीएम से मांग
अम्बेडकरनगर। विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम के नेतृत्व में अविलम्ब डीजे पर लगा उक्त कर हटाये जाने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा में बजने वाले डीजे पर लगने वाला शुल्क जो कि 25 फीसदी तक अचानक बढा दी गयी है। मनोरंजन कर अधिकारी द्वारा यह अचानक निर्णय केवल हिन्दुओं द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर ही क्यो किया गया। उन्होने कहा कि जुर्माना देने की बात भी कही गयी है। महासंघ के साथ सभी हिन्दू संगठन यह जानना चाहते है कि क्या अल्पसंख्यको के त्योहारो पर यह नियम लागू होगा यदि हां, तो यह क्यो नहीं कहा गया कि यह कानून अल्पसंख्यको के त्योहारो पर भी लागू होगा। ऐसा न कहकर मनोरंजन कर अधिकारी ने समस्त हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है। यदि अविलम्ब डीजे पर रोक लगा, उक्त कर नहीं हटाया गया और मनोरंजन कर अधिकारी पर कार्यवाही नहीं की गयी तो महासंघ के साथ अन्य सभी हिन्दू संगठन आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान मुख्य रूप से मुनि जी फलाहारी महराज, सौरभ सोनी, प्रहलाद विश्वकर्मा, रामदास, संदीप कुमार, धर्मेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top