Thursday, 29 September 2016

राष्ट्र के विकास का माध्यम है हिन्दी- डा0 सुधा

रमाबाई में आयोजित हुई संगोष्ठी
अम्बेडकरनगर। रमाबाई महिला महाविद्यालय में गुरूवार को हिन्दी विभाग द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी हिन्दी पखवारा के अन्तर्गत पिछले 15 दिनों से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो के समापन पर सम्पन्न हुई। संगोष्ठी की अध्यक्षता डा0 अरविन्द कुमार वर्मा ने तथा संचालन डा0 अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डा0 सुधा ने कहा कि हिन्दी राष्ट्र विकास के लिए एक आवश्यक भाषा है एवं हिन्दी को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की आवश्यकता है। संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से डा0 शाहिद परवेज एवं डा0 महेन्द्र प्रकाश महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नीतू सोनी एमए द्वितीय वर्ष को प्रथम स्थान, ज्योति शर्मा एमए द्वितीय वर्ष को द्वितीय स्थान एवं जया तिवारी बीए प्रथम वर्ष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। संगोष्ठी में डा0 सीमा यादव, डा0 यशवन्त यादव, डा0 रवीन्द्र कुमार वर्मा, डा0 चन्द्रभान, डा0 विजयलक्ष्मी यादव, डा0 विजय प्रकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top