Saturday, 24 September 2016

गरीबोें के आवास में रह रहे अमीर

संवाददाता। अंबेडकरनगर मायावती सरकार ने काशीराम आवास कालोनी गरीब असहाय लोगों के लिए डूडा के तहत आवटन करनी थी जिसमें जिलाधिकारी द्वारा पात्र लोगों का आवंटन पत्र भी जारी किया गया था और उसमें स्पष्ट रूप से यह भी दर्शाया गया था कि मकान का न बेच सकते है। और नहीं किराये पर देगे किन्तु वहीं पर कुछ लोगों द्वारा खुलेआम अपने इस मकान को किराये पर दिये बैठे है। जिससे उन लोगों का आमदनी का जरिया बना हुआ है। यह कालोनी जनपद से 5 किलो मीटर अकबरपुर फैजाबाद मुख्य राजमार्ग के शिवबाबा धार्मिक स्थल का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काशीराम आवास कालोनी जनपद से लगभग पांच किलोमीटर अकबरपुर फैजाबाद मुख्य राजमार्ग पर स्थित शिवबाबा धार्मिक स्थल पर स्थित है। कुछ भवन माफियाओं द्वारा खाली पडे कमरों में जबरन अवैध कब्जा कर किराये पर हजारों रूपये पर उठा दिये है। जबकि शासन द्वारा एक व्यक्ति को एक कमरा ही आवांटित किया गया था। किन्तु माफियाओं द्वारा दो चार कमरों पर कब्जा कर बाहर से आये लोगों को किराये पर दे दिये है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top