कट आउट, होर्डिंग, बैनर पोस्टर के जरिए खुद को आगे दिखाने में लगे रहे नेता
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर
भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में होर्डिंग बैनर व गाड़ी के काफिलों व स्वागत के जरिए दावेदारों में आगे निकलने की होड़ सी लगी रही। कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ टिकट दावेदारों नें अपने-अपने कट आउट हीर्डिंग बैनर पोस्टर के जरिए कार्यक्रम में खुद को आगे दिखाने की होड़ मची रही। स्वागत का सिलसिला आरोपुर से बाजार से शुरू हुआ जहाँ पर पूर्व जिपस अनीता कमल नें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनरेश रावत व मुकुट बिहारी वर्मा की आरती उतारकर स्वागत किया। वहीं पूर्व विधायक त्रिवेणीराम राधे तिवारी व अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं चैक तिराहे पर भाजपा नेता ग्राम प्रधान अभिषेक कन्नौजिया के नेतृत्व मे राकेश पान्डेय विनय सत्यवर्धन भगवान पांडेय सूर्यभान यादव की मौजूदगी में मुख्य अतिथिगण का स्वागत किया गया। वहीं बहरामपुर स्थित पेट्रोलपंप के पास वरिष्ठ भाजपा नेता प्रांतीय परिषद सदस्य रामप्रकाश गौतम जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय के नेतृत्व मे गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं नें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनरेश रावत एवं मुकुटधारी वर्मा का स्वागत किया। वहीं सुरेश कन्नौजिया पतिराज गौतम समेत कई अन्य दावेदारों नें स्वागत कार्यक्रम के जरिए अपनी ताकत दिखाने में जुटे रहे। स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रकाश गौतम नें भारी भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का एहसास कराया और मजबूत दावेदारी पेश करने में सफल रहे।

0 comments:
Post a Comment