दिनों दिन बढती अपराधिक घटनाओं से आक्रोशित है व्यापारी
महामंत्री शैलेन्द्र त्रिपाठी की दुकान पर लूट का मामला
संवाददाता। अंबेडकरनगर राजेसुल्तानपुर व्यापार मंडल के महामंत्री शैलेन्द्र त्रिपाठी के किराने की दुकान पर 15 अक्टूबर को सायं सवा सात बजे डकैतो द्वारा दुस्साहसिक डकैती का प्रयास किया गया जिसका प्रतिकार उन लोगो द्वारा किया गया। जिसमें महामंत्री शैलेन्द्र त्रिपाठी के सिर में चोट आयी तथा उनके पुत्र को गोली लगी। जिसमें भरे चैराहे पर थाने से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर 16 राउंड गोलियां चली थी। व्यापारियों के विरोध से बचकर डकैत अपने वाहन छोड़ भाग निकले थे जिसमें व्यापार मंडल ने अगले दिन थाने का घेराव किया।
राजेसुल्तानपुर में यह इस तरह की तीसरी घटना थी। सब्र का बांध टूटने से व्यापारियो ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया जिसमें तीन दिन में पुलिस द्वारा अपराधियो को पकड़ने का आश्वासन दिया गया। इस धरना प्रदर्शन में जिले से जिलाध्यक्ष दयाशंकर मद्धेशिया, जिला महामंत्री अनिल अग्रहरि, जिला मुख्यालय नगर अध्यक्ष रामबचन उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी से मिलकर अपराधियो को पकड़कर जल्द से जल्द जेल में भेजवाने के लिए पुरजोर तरीके से कहा। किन्तु आज तक एक भी अपराधी नहीं पकड़ा गया। इसके विरोध में पुनः राजेसुल्तानपुर के व्यापार मंडल ने बैठक कर बाजार बंद करने व धरना देने का निश्चय किया है। जिला व्यापार मंडल से राजेसुल्तानपुर व्यापार मंडल के सहयोग की मांग कर आज जिला मुख्यालय पर एक आपात बैठक बुलाकर यह निश्चय किया गया कि पूर्वांचल के सभी बाजारो के अध्यक्ष महामंत्री भारी संख्या में राजेसुल्तानपुर के धरना प्रदर्शन में पहुंचकर सहयोग कर अपराधियो के मनोबल को कमजोर करे तथा प्रशासन व पुलिस प्रशासन से यह मांग करेंगे कि पुलिस प्रशासन अन्य एजेन्सियों को लगाकर अपराधियो को शीघ्र गिरफ्तार कर जनपद में गिर रही कानून व्यवस्था को ठीक करें। बैठक मंे जिलाध्यक्ष दयाशंकर मद्धेशिया की अध्यक्षता तथा संचालन जिला महामंत्री अनिल अग्रहरि ने किया। इस बैठक में प्रमुख रूप से बाबा रामबचन, डा0 आनंद बहल, अरूण अग्रहरि, उद्योग मंच अध्यक्ष अशोक अग्रहरि, दलसिंगार वर्मा आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment