एसपी के निर्देश पर चला अभियान
संवाददाता। अंबेडकरनगर
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थानो द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में कच्ची शराब के विरूद्ध एक अभियान चलाया गया। अभियान में 30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपियो के विरूद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं मंे मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
नवागत पुलिस अधीक्षक पीयूश श्रीवास्तव ने सभी थानो को अवैध रूप से बन रही कच्ची शराब के विरूद्ध धड़पकड़ करने का निर्देश दिया था। अकबरपुर कस्बा चैकी प्रभारी संतोश कुमार सिंह द्वारा रामसागर पुत्र विदेशी निवासी सस्पना थाना बेवाना को गिरफ्तार किया। उसके पास से पांच लीटर देशी शराब बरामद की गयी। आलापुर थाने के सिपाही हरीश चन्द्र द्वारा संतनारायण पुत्र मंशाराम निवासी ग्राम दुमदुमा थाना आलापुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से भी लगभग पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। अहिरौली थाने के उपनिरीक्षक कन्हैया यादव ने थाना क्षेत्र के पांडेयपुर पैकौली निवासी बंदे पुत्र बुद्धिराम व उपनिरीक्षक जितेन्द्र द्वारा उपरोक्त पते के निवासी रामप्रताप पुत्र सोनाइल को गिरफ्तार किया। दोनो के पास से 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। पकड़े गये आरोपियो के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।



0 comments:
Post a Comment