Tuesday, 4 October 2016

विकास भवन में सम्पन्न हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण

संवाददाता। अम्बेडकरनगर सीडीओ के आदेश के क्रम में विकास भवन के प्रांगण में सोशल एकाउंटेविलिटी इंटरवेंशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इसमें प्रतिभागी के रूप में आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, ग्राम प्रधान व वार्ड मेम्बर उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण पायलेट प्रोजेक्ट के तहत उत्तर-प्रदेश के 10 जिलों में जनपद मुख्यालय सहित चलाया जा रहा है। जिले के छः ब्लाको में संचालित यह कार्यक्रम का वर्तमान में अकबरपुर ब्लाक व टाण्डा ब्लाक मंे संचालित हो रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता पोषण समिति को सक्रिय करने व सामाजिक हस्तक्षेप को बढ़ावा देना है। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, फैजाबाद की प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी गरिमा द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण में संस्थान के प्रेम कुमार वरिष्ठ प्रशिक्षक व श्रीकान्त उपाध्याय भी उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट के सह समन्वयक कौशलेन्द्र मिश्रा के साथ ग्राम पंचायत समन्वयक कन्हैया, रत्नेश सिंह, अर्चना व शैलेश आदि लोग उपस्थित रही।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top