संवाददाता। अम्बेडकरनगर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन क्रमिक हड़ताल की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृपाशंकर ने किया। क्रमिक हड़ताल कर रहे इंजीनियरो ने शासन प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। क्रमिक हड़ताल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन की उदासीनता के चलते हम लोगों की लम्बित मांगे आज तक पूरी नहीं हो सकी है। पूर्व में इन्ही मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। हर बार हम लोगों को केवल आश्वासन ही मिलता रहा लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी। उन्होने कहा कि हम लोगों की दो मांगे है जिसमें ग्रेड-पे चार हजार आठ सौ एवं प्रोन्नति वेतन मान सात हजार 14 किया जाना है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि जब तक हमारी दोनों मांगे पूरी नहीं हो जाती है तब तक हमारा धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। तीसरे दिन कर्मिक हड़ताल का संचालन हरिकृष्ण ने किया। हड़ताल में सभी घटक संघो के पदाधिकारी मौजूद रहे। हड़ताल को आरएस यादव, मनोराम वर्मा, रविप्रकाश, संतोष कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।



0 comments:
Post a Comment