संवाददाता। टाण्डा, अम्बेडकरनगर नगर के मोहल्ला मीरानपुरा में कबाड़ के एक गोदाम में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गयी। अग्नि शमन दल के सिपाहियो ने घण्टो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विवरण के अनुसार नगर के मोहल्ला मीरानपुरा मंे घनी आबादी के बीच मोहल्ला छज्जापुर निवासी श्रीराम गुप्ता का कबाड़ का गोदाम है। श्रीराम गुप्ता इसी स्थान से पुरानी रद्दी कागज, प्लास्टिक आदि को फेरी वालो से खरीद का एकट्ठा कर बाहर बड़ी मण्डी में ले जा कर बिक्री करते है। गोदाम में रद्दी के रूप में कई ज्वलनशील पदार्थ भी रखे रहते है। दिन में लगभग 10 बजे अचानक उक्त गोदाम में आग लग गयी और देखते ही देखते काफी ऊँची लपटे उठने लगी। आस पास का पूरा आसमान काले घुएं से भर गया। लोग आग देख बुझाने आये मगर आग की विभीषिका देख साहस नही जुटा सके और किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में आकर तमाशबीन बन कर रह गये। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुँची और अग्निशमन कर्मियो ने घण्टो मेहनत के बाद आग पर काबू करते हुए बुझाया।


0 comments:
Post a Comment