संवाददाता। अंबेडकरनगर जिले के अलग-अलग स्थानो पर हुई सड़क दुर्घटना में एक पुलिस कर्मी, तीन बच्चे समेत छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस कर्मी को थाना प्रभारी महरूआ द्वारा व अन्य को एम्बुलेन्स द्वारा जिला चिकित्सालय मंे भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के जंगीपुर थानान्तर्गत अरखपुर निवासी प्रदीप सिंह (25) पुत्र रामअवध सिंह महरूआ थाने पर तैनात था। कुछ दिन पूर्व उसको एसपी कार्यालय से संबंद्ध कर दिया गया था। मंगलवार की देर शाम वह एसपी कार्यालय से वापस महरूआ थाना जा रहा था। शहजादपुर-महरूआ मार्ग पर तिंदौली गांव के निकट ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। जबकि पीछे बैठा एक अन्य पुलिस कर्मी अमित बाल-बाल बच गया। दूसरी सड़क दुर्घटना में जलालपुर थानान्तर्गत जहानियापुर निवासी आदित्य (11) पुत्र राजू, सम्मनपुर थानान्तर्गत लारपुर निवासी शिवम् (12) पुत्र अवधेश अपने ननिहाल जलालपुर थानान्तर्गत साहपुर निवासी पंचम शर्मा के यहां अपने परिजनो के साथ गया था। बुधवार की दोपहर शिवम् व राजू अपने मामा के लड़के ऋशभ (11) के साथ ठेले पर साउंड लादकर पहुंचाने जा रहे थे। पट्टी चैराहे के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठेले में पीछे से ठोकर मार दी जिससे तीनो घायल हो गये। दो अन्य सड़क दुर्घटना में सम्मनपुर थानान्तर्गत पयागपुर निवासी बहादुर (35) व हंसवर थानान्तर्गत दाउदपुर निवासी रामकुमार (32) घायल हो गये।


0 comments:
Post a Comment