Wednesday, 19 October 2016

गरीब के आशियाने में दबंगो ने लगायी आग

धारदार हथियार से किया वार 
संवाददाता। अंबेडकरनगर दबंगो ने जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया। वहां पहुंचे पीड़ित परिवार के लोगों को धारदार हथियार व लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। पीड़ित परिवार के लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचायी। दबंगो का तांडव यहीं नहीं, रूका कुछ लोगो ने अलग रह रही पीड़ित के मां के छप्परनुमा मकान में आग लगा दी। जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी। पीड़ित परिवार के लोगों ने बुधवार को नवागत पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा। मालीपुर थानान्तर्गत बेलउआ बरियारपुर निवासी षीतला प्रसाद का आरोप है कि मंगलवार को गांव के ही मिश्रीलाल, मेवालाल, कमला प्रसाद, देवी, संतराम, रामनेवल व ग्राम प्रधान प्रहलालद सहित अन्य लोग हमारे घर के सामने स्थित हमारे कब्जे की जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे। जब इसका विरोध हमारे परिवार के लोगों ने किया तो उन लोगों ने लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। जान बचाकर हम लोग वहां से भागे दबंगो ने अलग रह रही मां के घर में आग लगा दी जिससे हजारो की नगदी कुछ गहने, राशन सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top