Wednesday, 19 October 2016

मशाल जुलूस निकालेंगे डिप्लोमा इंजीनियर

जारी है डिप्लोमा इंजीनियरो का प्रदर्शन
संवाददाता। अंबेडकरनगर उत्तर-प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की दो प्रमुख मांगो प्रारम्भिक गे्रड-पे चार हजार आठ सौ एवं प्रोन्नति वेतनमान सात, 14 एवं 20 वर्श की सेवा पर प्रोन्नति पद का वेतनमान प्रदान करने की सहमति बन जाने के बावजूद शासन द्वारा शासनादेश जारी न करके वादा खिलाफी के विरूद्ध डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ द्वारा विवश होकर स्थगित आंदोलन को पुनः आरम्भ करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में हड़ताल के 22वें दिन लोनिवि के प्रांगण में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमंे महासंघ के जनपद अध्यक्ष इंजीनियर कृपाशंकर, जनपद सचिव इंजीनियर हरिकृश्णा, उपाध्यक्ष इंजीनियर पीके राय सहित जल निगम के इंजीनियर रामजी श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित किया। मांगे पूरी न होने तक हड़ताल रूपी धरना अनवरत जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष जारी रहेगा। महासंघ के जनपद अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हड़ताल रूपी धरना, धरना स्थल पर अनवरत जारी रखते हुए 24 अक्टूबर केा मशाल जुलूस निकालने के साथ-साथ जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी मांगो के समर्थन में ज्ञापन प्रेशित किये जाने का कार्यक्रम, केन्द्रीय पदाधिकारियो द्वारा घोशित किया गया है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top