आतंकी राश्ट्र पाकिस्तान का साथ दे रहा चीन
तहसील तिराहे पर बजरंग दल ने फूंका चाइना सामान
संवाददाता। अंबेडकरनगर पाकिस्तान जैसे आतंकी राश्ट्र का साथ चीन दे रहा है और हमारे देश का माहौल खराब करने मंे पाकिस्तान का सहयोग कर रहा है जिससे हम भारतीय लोगों को चाइना के सारे सामानो का बहिश्कार करना चाहिए। चाइना के सामानो का उपयोग कुपोशण जैसे खतरनाक बीमारियों को जन्म देने के बराबर है। चूंकि चीन हमारे दुश्मन पाकिस्तान के साथ है और हम चीन जैसे दुश्मन के सामानो का उपभोग करके उसे आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे है जो कि गलत है। चाइना के सभी सामानो का बहिश्कार करके उसको सबक सिखाना चाहिए और आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहिए जिसके लिए आज विश्व हिन्दू परिशद व बजरंग दल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के अकबरपुर पुरानी तहसील तिराहे पर चाइना के सामानो को जलाकर बहिश्कार किया गया और आप लोगों से अपील है कि आप लोग भी चाइना के सामनो का उपयोग/उपभोग न करने का संकल्प लें। इस दौरान सुनील पांडेय, दुर्गेश पांडेय, अजय प्रताप सिंह, बाबा रामशब्द यादव, दीपक मोदनवाल, रामअशीश मिश्र, विषाल, हिमांशु अग्रहरि, मनोज कुमार गुप्ता, सुनील दूवे, महेन्द्र गौड़, सुरेश गुप्ता, डा0 श्रीनारायण शर्मा, प्रिन्स, राजन, सुभाश, पंकज आदि लोग मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment