कटेहरी, टाण्डा आलापुर में सम्पन्न हुई बूथ सम्मेलन
जिले में आये प्रदेश उपाध्यक्ष व अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
संवाददाता। अंबेडकरनगर देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, लगन और समर्पण से खड़ी हुई है। पूर्ण बहुमत में बनी केन्द्र में सरकार और सत्ता के शीर्श शिखर तक पार्टी को पहुंचाने वाले बूथ प्रभारी ही भाजपा की भुजाये है और आगे भी विधानसभा 2017 में होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के यहीं सजग प्रहरी बूथ प्रभारी ही चुनावी समर के सच्चे सिपाही है। उक्त बाते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत ने आलापुर, टाण्डा, कटेहरी के बूथ सम्मेलन में कहीं।
दूसरी तरफ अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट विहारी वर्मा ने बूथ प्रभारियों से इस सीधे संवाद मंे संगठन की मजबूती इसके महज व पार्टी के मूल सिद्धांतो, केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं को जनता के बीच जाने एवं उनका प्रचार/प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का आहवान कार्यकर्ताओं से किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट विहारी वर्मा ने एवं जिला प्रभारी दिवाकर सेठ ने ‘अनुशासन’ रूपो मंत्र देते हुए कहा कि ‘अनुशासन’ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की असली पहचान है ऐसे में पार्टी सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्धता है। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा की अध्यक्षता में कटेहरी में यादवनगर चैराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रामप्रकाश यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृपाशंकर वर्मा, जिला महामंत्री मनोज मिश्र, विनोद सिंह, डा0 राजितराम त्रिपाठी, रघुनंदन राजभर, दुर्गा प्रसाद तिवारी, रमाशंकर सिंह, ज्ञान सागर सिंह, गोपाल सिंह, विवेक पांडेय, कमलेश मौर्य, कपिल देव वर्मा, अवधेश द्विवेदी, डा0 राना रणधीर सिंह, अनंत पांडेय, रामचन्द्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष रामबहाल वर्मा, कुलदीप सिंह, अमरजीत मौर्य, अल्का मिश्रा, चन्द्र प्रकाश वर्मा, डा0 राजेश सिंह, अनन्त कुमार पाण्डेय, राजेश सिंह, आदर्श चैधरी, प्रहलाद वर्मा, आनंद जायसवाल, सुरेश गुप्ता, कृश्ण भगवान मिश्र, राजेन्द्र वर्मा, रवीन्द्र निशाद, अनीता कमल, नीतू तिवारी, हरीश शुक्ल, गया प्रसाद वर्मा, डा0 आनंद बहल, उदय प्रताप सिंह, डा0 रजनीश सिंह इत्यादि प्रमुख रूप से सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment