Wednesday, 19 October 2016

...आखिर कब तेज रफ्तार पर लगेगा अंकुश

बीते 15 दिन में हो चुकी हैं सडक हादसे में तीन मौतें
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर तेज रफ्तार के कहर से आलापुर थाना क्षेत्र की रामनगर बाजार के निकट पखवारे भर में तीन लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि तेज रफ्तार पर अंकुश कब लगेगा? मंगलवार की शाम को बाभनपुर में तेज रफ्तार नें एक और जान ले ली। थाना क्षेत्र के बाभन पुर गांव निवासी राम भरत प्रजापति पुत्र रामरूप (65 वर्ष) घर से दाढ़ी बनवाने के लिए रामनगर बाजार जा रहे थे। वह घर से निकले ही थे कि जहांगीरगंज-बसखारी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े ग्रामीणों ने उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया लेकिन उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने आजमगढ़ ले जाने की सलाह दिया। आजमगढ़ में इलाज के दौरान रामभरत ने दम तोड़ दिया पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई राजाराम प्रजापति की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बीते नौ अक्टूबर को रामनगर चैक पर तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की चपेट मे आने से थाना क्षेत्र के हुसेनपुर मुसलमान के गोझवां पुरवा निवासी रामदुलार पुत्र रामनाथ की दर्दनाक मौत हो गयी थी। नौ अक्टूबर को शाम को ही रामनगर चैक के पश्चिमी छोर पर तेज रफ्तार बाईक की चपेट मे आने से थाना क्षेत्र के विमावल गांव निवासी ठाकुर प्रसाद तिवारी की मौत हो गयी थी। इस बावत थानाध्यक्ष शिवनारायण भगत ने कहा कि वाहनो की चेकिंग अभियान चलाकर लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध कारवाई की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top