संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर सूबे की सपा सरकार नें कलाकारों का सम्मान बढ़ाने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया है और मौजूदा समय मे विकास को गति देकर प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर पहुंचाने का कार्य किया है। सपा सरकार नें जाति-पात से ऊपर उठकर सबका विकास किया है। उक्त बाते ललित कला एकेडमी के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री यासीन खान नें मंगलवार की देर शाम सपा विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष इंतखाब आलम के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा आगामी विधानसभा चुनाव सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ही नेतृत्व मे लड़ेगी। मंत्री यासीन खान आजमगढ के एक कार्यक्रम से लखनऊ जा रहे थे और न्योरी बाजार में सपाईयों ने सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्विनी यादव पूर्व जिपस बलिराम इंतखाब आलम के नेतृत्व मे फूल-मालाओ से लाद दिया। उक्त मौके पर कलीम फारूकी, कासिम बाबा, सुनील यादव, अशरद, मोहम्मद सईद, हाफिज, सबिंदर यादव, हौसिला, वेदप्रकाश उर्फ पिंटू, आदित्य, दिनेश समेत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment