टाण्डा नगर में लगातार हो रही मौतो से लोग भयाक्रांत
संवाददाता। टाण्डा। अम्बेडकरनगर टाण्डा नगर में डेंगू के बढ़ते प्रभाव को रोकने में प्रशासन व नगर पालिका के अक्षम साबित होने के बाद स्थानीय लोगों ने ही कमर कस लिया है। डेंगू के रोकथाम व उससे बचाव के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरूवार को कौमी इंटर कालेज के छात्रों ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। नगर की सामाजिक संस्था हेल्प प्वाइंट के सहयोग से आयोजित की गयी इस जागरूकता रैली में शामिल छात्रों ने लोगों को मच्छर से बचाव का लोशन व पंपलेट तक प्रदान किया।
गौरतलब है कि जिले का टाण्डा नगर डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित है। यहां पर अब तक डेंगू से दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। डेंगू का भय नगर वासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। नगर मे मच्छरो की भरमार है लेकिन नगर पालिका प्रशासन इसकी रोकथाम के बजाय अपना शताब्दी वर्श मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। कौमी इंटर कालेज के मुख्य द्वार से इंटर कालेज के संरक्षक मेराज अहमद अंसारी ने जागरूकता रैली में शामिल छात्रो को झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली नगर के सिकंदराबाद, कस्बा, खैतुलनिशा अस्पताल, काजीपुरा, मुसहा, अलहदादपुर होते हुए अलीगंज चैराहे पर पहुंची। यहां से यह रैली छज्जापुर, चैक, घंटाघर, हयातगंज, राजा का मैदान, जुबेर चैराहा से आर्य कन्या इंटर कालेज होते हुए पुनः कौमी इंटर कालेज में पहुंचकर समाप्त हो गयी। इस रैली ने स्थानीय प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन को इसकी नाकामियों के प्रति आइना दिखाया।
0 comments:
Post a Comment