अंबेडकरनगर, (मनीष वर्मा)ः टाण्डा नगर क्षेत्र में डेंगू की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है जबकि सैकड़ों लोग वायरल फीवर से पीड़ित हैं। आमजनों में दहशत का माहौल है। टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्ला मीरानपुरा रौजा निवासी सईद अहमद की २५ वर्षीय पुत्री की डेंगू से लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि दरख्शा अंजुम को दो-तीन दिन से बुखार हो रहा था इसलिए सददरपुर स्थित मेडिकल कालेज में कल भर्ती कराया गया था लेकिन रात्रि ९ बजे चिकित्सकों ने हाथ ऊपर उठा लिया और कहा बाहर लेकर जाओ। परिजनों ने मजबूरन रात्रि में ही मरीज को लखनऊ लेकर गए जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।परिजनों का दावा है कि दरख्शा की मौत डेंगू के कारण हुई है और मेडिकल कालेज में डेंगू का इलाज नहीं है।उक्त मोहल्ले में आधा दर्जन से अधिक डेंगू के मरीज अभी भी हैं।टाण्डा नगर क्षेत्र में वायरल फीवर व मलेरिया के सैकड़ों मरीज है।डेंगू से हुई दरख्शा की मौत की खबर सुनकर आमजनों में दहशत का माहौल दरखा जा रहा है।आपको बताते चले कि मृतक दरख्शा अंजुम की अभी हाल ही में शादी हुई थी। एक तरफ सैकड़ों की संख्या में लोग मौसमी बुखार से पीड़ित हैं और डेंगू जैसी जान लेवा बीमारी से दहशत में हैं वहीँ दूसरी तरफ स्वास्थ विभाग पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है एँव नगर पालिका प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारियों से मुँह मोड़े हुए है।जनपद में डेंगू से कई लोगों की मौत का समाचार प्रकाश में आया है।मृतक दरख्शा अंजुम का शव लखनऊ से टाण्डा लाया गया और रौजा कब्रिस्तान में दफनाने की तैयारियां की जा रही है।



0 comments:
Post a Comment