झालरो की रोशनी में जगमग रही मस्जिदे
संवाददाता। जलालपुर, अम्बेडकरनगर
ईद-ए-गदीर 18 जिल हिज्ज को गदीर में मौला-ए-कायनात हजरत अली अ0स0 की ताजपोशी की याद में हर वर्ष मनाई जाती है। इस दिन रसूले खुदा स0व0 ने हज से लौटने के उपरान्त गदीर खुम के मैदान में मौला अली को सवा लाख हाजियों की उपस्थिति में अल्लाह के हुक्म से अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।
इस दिन सभी मुसलमान भाई विशेष तौर पर आपस में एक दूसरे से गले मिलकर गदीर की खुशी प्रकट करते हैं, जहां कस्बे की सभी मस्जिदें रंग बिरंगी बिजली की झालरों से रोशन रहीं वहीं छोटे बच्चों में उपहार बांटा गया। लोग एक साथ मिलकर मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की। सराय चैक स्थित वक्फ मस्जिद रौजा कासिम में मौलाना रईस हैदर व जाफराबाद स्थित बड़ी मस्जिद पर मौलाना मेंहदी हसन वाइज़ ने गदीर पर विशेष व्याख्यान दिया और हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इदारे तन्जीम जाफरी द्वारा भोज का अयोजन किया गया। इसी क्रम में जाफराबाद, चैहट्टा के शिया यूथ के सदस्यों द्वारा इस वर्ष भी नगर के सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किया। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा0 आरआर शुक्ला ने शिया यूथ के सदस्यों की सराहना की। डा0 कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यों से आपसी भाई चारा और एकता को मजबूती मिलती है। मरीजों के अलावां उनके तीमारदारों ने खुशी का इजहार करते हुए बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। देर शाम तक सैकडों मरीजों को फल वितरण करने में विशेष तौर पर हैदर मोहम्मद मेंहदी, नाजिर अनवर, सैफ, नाजमी, फैजी, मास्टर पयाम हैदर, मीसम, नाहीद, मन्जर मसीहा, शम्मू आदि ने सहयोग दिया।

0 comments:
Post a Comment