बसखारी अंबेडकरनगर। कस्बा बसखारी के सब्जी मण्डी हनुमान गढी आदि मुख्य मार्गो पर बिजली की जर्जर तारों और उसके टूटे हुए खम्भों से क्षेत्र में कभी भी भारी घटना घट सकती है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत भी हो चुकी है लेकिन बिजली विभाग के कानों में जू तक नहीं रेग रहा है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में धीरे धीरे काफी आक्रोश बढता ही जा रहा है। कस्बा के हनुमान गढी के रोड पर स्थित एक बडा लोहे की खम्भा नीचे से पूरी तरह से पोल हो चुका है। जो कभी भी यह खम्भा गिर सकता है। यह रोड आजमगढ हाइवे मार्ग के हीोने से चहल पहल काफी रहती है। स्थानीय हनुमान प्रसाद मद्धेशिया, संदीप गुप्ता, ईश्वर चन्द्र कसौधन, मखू बैद्य अमन माली, शिवम, पप्पू अग्रहरि, संतोष मोदनवाल ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क किया जा चुका है। जो इस बारे में सुनवाई नहीं हुई इन युवा व्यापारियों का कहना है कि इस पोल से स्थानीय लोग काफी भयभीत रहते है। साथ ही साथ कुछ दिन बाद यहां पर भरत मिलाप होता जो भारी भीड रहती है। यदि कोई उस दौरान घटना ही जायेगी तो प्रशासन ही जिम्मेदार होगा। वहीं दूसरी ओर बसखारी चैक के टाण्डा रोड पर हाईवे का लगा बडा सकेतक जो मोटे पाइप के नीचे का चारो ओर खोखला हो चुका है। यदि तेजी से हवा की वही ंतो यह बडा सकेतक कभी भी गिर सकता है। और इस रोड पर बसखारी के भरत मिलाप के दौरान काफी भीड भीड रहती है। साथ ही साथ जिलाधिकारी एसपी सीओ एसडीएम आदि कई थानों के थानाध्यक्ष इस भरत मिलाप के दौरान कैम्प किये रहते है।


0 comments:
Post a Comment