टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक सम्पन्न
अम्बेडकरनगर। रविवार को विकास भवन परिसर के समक्ष टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक आहूत की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद रमन ने बताया कि सरकार के सूत्रो से जानकारी मिली है कि सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में हमारे प्रकरण मे जमा की जाने वाली रिपोर्ट तैयार कर ली गयी है जिसे राज्य सरकार के एओआर द्वारा शीघ्र ही सर्वोच्च न्यायालय में जमा कर दिया जायेगा। रिपोर्ट में सरकार द्वारा याची लाभ से बचने के लिए रिक्त पदो का न होना बताया गया है। जबकि हमस ब जानते है कि प्रदेश सरकार में छात्र व शिक्षक 40 अनुपात एक है जबकि आरटीआई ऐक्ट में प्रावधान 30 अनुपात एक का है। इसलिए हमारे द्वारा पांच अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में आरटीआई ऐक्ट के तहत रिक्त पदो की मांग व सम्पूर्ण याची लाभ के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पैनल तैयार कर विन्दु वार मजबूती से पक्ष रखा जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से अरविन्द कुमार, निखिल, प्रदीप कुमार, प्रमोद, सुरेखा, प्रीती, सोनी, बन्धू, विजय कुमार, दीवान चन्द आदि लोग मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment