Tuesday, 20 September 2016

आल इण्डिया फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारी तेज

संवाददाता। अंबेडकरनगर। जिला फुटबाल एसोसिएशन के बैनर तले आगामी 13 नवम्बर से 21 नवम्बर तक एचडब्लू ज्वान मेमोरियल आल इण्डिया फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारियां तेज कर दी गई है। यह आयोजन नगर के बीएन इण्टर कालेज के क्रीड़ांगन में सम्पन्न होगा। उक्त के बावत जिला फुटबाल एसोसिएशन के चीफ पार्टनर पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में मुम्बई,कोलकाता, भारतीय रेलवे बिहार, उत्तराखण्ड, सेना के अतिरिक्त प्रदेश की प्रमुख टीमें प्रतिभा करेंगी। इसी के साथ पूर्व मंे गठित जिला फुटबाल एसोसिएशन को प्रदेशीय फुटबाल संघ ने मान्यता भी दे दी है। इसी के सिलसिले में कल 21 सितम्बर को सेन्ट जान स्कूल में एसोसिएशन द्वारा प्रेसवार्ता भी आयोजित की गई है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top