Tuesday, 20 September 2016

माफिया खान मुबारक ने अदालत में किया समर्पण, हो रही थी छापेमारी

इलाहाबाद में 2007 में हुई अबू ओसामा हत्याकाण्ड में जमानत उठाकर गया जेल
संवाददाता। अंबेडकरनगर। अर्डर वल्र्ड डान खान जफर के भाई माफिया खान मुबारक ने इलाहाबाद जनपद न्यायालय में आज आत्म समर्पण कर दिया। माफिया के अधिवक्ता की माने तो माफिया खान मुबारक में हुए इलाहाबाद में हुए बहुचर्चित अबू ओसामा हत्याकाण्ड में जमानत उठाकर जेल चला गया। जिले मंे पिछले दो सप्ताह से खान मुबारक और जुर्गाम मेंहदी के बीच गैंगवार के आसार बढ़ गये थे। पहले जुर्गाम पर जानलेवा हमला और फिर खान मुबारक के करीबी शेरू की हत्या के बाद जिले की पुलिस के हाथ पाव फूल गये थे। पुलिस ने गैगवार को रोकने के लिए दोनो गिरोहों के संभावित ठिकानों पर पिछले कई दिनों से छापेमारी कर रही थी। सूत्र बताते है कि पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए खान मुबारक ने अब जेल की राह पकड़ ली लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या माफिया के जेल जाने से टाण्डा मंे गेैगवार रूकेगी या फिर जेल से फिर रची जायेगी कोई बड़ी साजिश इसका जवाब तो किसी के पास नही है। लेकिन यह सच है कि पुलिस के लिए चुनौती जरूर बढ़ेगी। इस मामले में अब पुलिस और ही चैकन्नी दिख रही है। क्योकि माफिया के जेल जाने के बाद वारदात की संभावनाएं बढी है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस  महकमा का कहना है कि जुर्गाम की तलाश जारी है और जल्द ही उनके खिलाफ ठोस कार्यवाही की जायेगी। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों की माने माफिया खान मुबारक ने इलाहाबाद जनपद न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया गया और फिलहाल पुलिस सूत्रों के मुताबिक माफिया के हाजिर होने की पुष्टि नहीं हो सकी है और छानबीन की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने बताया कि पूरे मामले पर पुलिस नजर बनाये रखे हुए है और जिले में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए हर कदम उठाया जायेगा और अपराधियों को बक्शा नहीं जायेगा।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top