Tuesday, 20 September 2016

फार्मासिस्टों का अनिश्चित कालीन हडताल शुरू


फार्मासिस्टों के हडताल से मरीजों को नहीं मिल पा रही दवा
ओपीडी, दवा वितरण, पोस्टमार्टम, इमरजेंसी की सेवाएं बाधित
अंबेडकरनगर, (मनीष वर्मा)ः प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अम्बेडकरनगर ने अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगो को लेकर नौ सितम्बर से 19 सितम्बर तक प्रतीकात्मक आन्दोलन किया। परन्तु शासन प्रशासन द्वारा संगठन की मांगो पर अभी तक विचार नहीं किया गया। संगठन के पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार जिले के समस्त फार्मासिस्ट मजबूर होकर आज मंगलवार को अनिश्चित कालीन हडताल पर चले गये। जिससे ओपीडी, दवा वितरण, पोस्टमार्टम, इमरजेंसी आदि सेवा को फार्मासिस्ट द्वारा नहीं किया जायेगा। जिले के समस्त फार्मासिस्ट जिला मंत्री डा0 रवि श्याम पटेल के नेतृत्व में जिला अस्पताल में इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे है। जिसमें डा0 मो अब्बास, मनोज यादव, विजय सिंह, नरेन्द्र वर्मा, प्रेमचन्द्र, शराफत हुसैन, राममणि, राजेश वर्मा, चन्द्रावती वर्मा, राम सुन्दर भारती, सुग्रीव चैधरी, छोटेलाल, श्यामदास, राजमंगल, केशवराम, राजेन्द्र वर्मा, अखिलेश, अनिल चतुर्वेदी, विजेन्द्र सिंह, दिनेश यादव, रवीन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार वर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ0प्र0 के आहवान पर उच्च स्तर पर निर्णयों एवं समझौत के बावजूद संघ के अनेकों मांगे लम्बित होने के कारण उ0प्र0 के फार्मासिस्ट आन्दोलन की राह पर आ गये है। फार्मासिस्टों की मांग है कि छठे वेतन आयोग की विसगतियों को दूर कर सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाय, संवर्ग में पदों के सृजन का मानक निर्वारण कर संवर्ग का पुर्नगठन किया जाए एवं निर्णयों के अनुसार उच्च पदों का सृजन किया जाय, डिप्लोमा इंजीनियर की भांति डिप्लोमा फार्मासिस्ट संवर्ग के वेतन क्रम एसीपी के निर्धारण करते समय 4600 गे्रड पे इग्नोर किया जाय, उपकेन्द्रों पर फार्मासिस्ट के पदों का सृजन किया जाय, ब्लड बैंक एवं पोस्टमार्टम हाउस में कार्यरत फार्मासिस्टों से फार्मेसी एक्ट 1948 एवं ड्रग एवं कास्मेटिक एक्ट 1940 तथा शासन द्वारा अनुमोदित ड्यूटी लिस्ट के अनुसार कार्य सम्पादित कराने, इन्डोर फार्मेसी की व्यवस्था करने, वार्डो में भर्ती मरीजों के लिए प्रत्येक 50 बेड पर 24 घण्टे संचालन के लिए एक इंडोर स्टोर स्थापित करने, तथा उसमें फार्मासिस्टों के पद सृजित करने, 2005 के उपरांत सेवा ग्रहण किये फार्मासिस्टों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, पदोन्नति के रिक्त पदों पर तत्काल पदोन्नतियां करने, ट्रामा सेंटर में फार्मासिस्ट के पद सृजित करने, 10 वर्ष की सेवा पर राजपत्रित घोषित करने, वरिष्ठता सूची में नवनियुक्त फार्मासिस्टों के नाम जोडकर उसे अघुनान्त करने की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top