Saturday, 24 September 2016

केके यादव ने पूरा किया लक्ष्य

संवाददाता, अंबेडकरनगर।
कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कर्ज माफी के लिए फार्म भराने के अभियान के लिए निर्धारित लक्ष्य को युवक कांग्रेस की लोकसभा इकाई अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने महज 11 दिन में ही पूरा कर लिया। उन्होने बताया कि बीते नौ सितम्बर को शिवबाबा मे ंसम्पन्न हुई राहुल गांधी की खाट सभा के दो दिन बाद संगठन द्वारा उन्हें 10 हजार फार्म भराने का लक्ष्य दिया गया था जिसके सापेक्ष अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होने मात्र 11 दिन में ही 11 हजार तीन सौ फार्म भरा डाला। उल्लेखनीय है कि जिन लोगों ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दाबेदारी की है। उनमें प्रत्येक को दस दस हजार फार्म दिये गये थे। जिसमें अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से केके यादव, बरकत अली, अमित जायसवाल और जियाराम वर्मा शामिल है। इनमें से केके यादव ने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया।

मरीजों को हुआ संकमण मुश्किलें बढ़ी
संवाददाता। सद्दरपुर, अंबेडकरनगर
महामाया राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर में वार्ड नम्बर १५ में डॉक्टर के द्वारा चिकित्सा में कमी होने के कारण मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। आज सुबह एक मरीज के परिजन ने बताया कि दो मरीजों को एक माह में दो बार आपरेशन किया गया। कुछ मरीज तो एक माह से ही भर्ती हैं ।संकमण हुए मरीजों की परेशानी तब और अधिक बढ़ गई जब उन्हें नित्य क्रिया के लिए कई बार बाथरूम में जाना पडा। इस संदर्भ में जब मेडिकल कालेज के सी एम एस डॉ राजेश से फोन द्वारा सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी हमें नहीं प्राप्त हो सकी है जानकारी करने के उपरान्त लापरवाही पाये जाने वाले डॉक्टर सहित कर्मचारियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी ।यह है मेडिकल कालेज सद्दरपुर का हाल जहां कभी मरीज हलकान कभी परिजन परेशान ।ऐसी समस्या क्यों बार बार आती है क्या इलाज करने वाले डॉक्टर द्वारा लापरवाही की जाती है या समय को पूरा करने के उद्देश्य कार्य किया जाता है। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top