Saturday, 24 September 2016

भाजपा नेता से मांगी रंगदारी, मुकदमा दर्ज

संवाददाता, अंबेडकरनगर।
रह रह कर बढ रही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नतीजा यह है कि आज कब किसके साथ कौन सी घटना हो जाय अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ताजे घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री डा0 रजनीश सिंह व उनके अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डा0 शालिनी से अज्ञात बदमाशों ने फोन पर चार लाख की रंगदारी मांगी है। जिससे दोनों चिकित्सकों में दहशत फैल गयी है। उनकी तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाए है। भाजपा नेता डा. रजनीश सिंह ने बताया कि फोन करने वाले ने अपना नाम पता नहीं बताया लेकिन मांगी गयी धनराशि न देने की स्थिति में उन्हें जान से मार देने की धमकी भी दी गयी है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top